Thursday, 17 Apr 25
Become Reporter
logo

Advertisment

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी गिरफ्तारी

Featured Image

Janpad News Times

Updated At 16 Mar 2025 at 05:51 AM

Follow us on

Advertisment

ads

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों की बहाली,वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय ,8 वें वेतन आयोग का गठन, कैशलेश चिकित्सा समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में जेल भरो आंदोलन के प्रथम दिन जनपद के दर्जनों शिक्षकों ने गिरप्तारी दी। कार्यक्रम में पूर्वांचल के जनपदों के सैकड़ों शिक्षक रॉयल होटल पर इकट्ठा हुए और प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में विधासभा मार्ग पर मार्च शुरू कर दिए।इसके बाद प्रशासन द्वारा शिक्षकों को गिरप्तार कर इको गार्डन भेज दिया गया।शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय से शिक्षक नेताओं को सन्देश मिला कि आज शाम सवा 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक नेताओं से वार्ता करेंगे। तदुपरांत सभी शिक्षकों को प्रशासन द्वारा रिहा कर दिया गया।

गिरप्तारी देने वालों में त्रिभुवन सिंह,वीरेंद्र तिवारी,प्रदीप सिंह,विनोद प्रजापति,देवचंद राम,सुरेंद्र कुमार,दिनेश सिंह,योगेश सिंह आदि रहे।

Advertisment

ads

Advertisment

image

जरूर पढ़ें

Advertisment

image