"पुष्पा 2" : "पुष्पा 2" के तीसरे दिन की कमाई इसके पहले दिन की कमाई की आधी रह गई

Janpad News Times
Updated At 07 Mar 2025 at 09:22 PM
Advertisment

सुकुमार के निर्देशन में बनी साल 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' ने सिनेमाघरों में अपनी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग से ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं और ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 का वीकएंड कलेक्शन भी शानदार रहा है। हालांकि, इसकी कमाई में रिलीज डे की तुलना में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने तीसरे दिन कितना कारोबार किया है? आइए जान लेते हैं।
'पुष्पा: द रूल' की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि निर्माताओं को इसकी विशेष स्क्रीनिंग रखनी पड़ी। इस तरह फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 10.65 करोड़ रुपये जोड़े। फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों के टिकट विंडो पर 164.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। मूवी ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
पुष्पा 2 कलेक्शन डे वाइज (घरेलू बॉक्स ऑफिस पर) | करोड़ रुपये में |
फर्स्ट डे (पेड प्रीव्यू मिलाकर) | 174.9 |
डे 2 | 93.8 |
डे 3 | 81.78 |
टोटल | 350.48 |
Advertisment

Advertisment

जरूर पढ़ें
Advertisment
