Thursday, 17 Apr 25
Become Reporter
logo

Advertisment

ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक सुशील सिंह का सराहनीय प्रयास : राम नवमी पर प्राचीन हनुमान मंदिर के 96 लाख के जीर्णोद्धार का विधायक सुशील सिंह ने किया भूमि पूजन

Featured Image

Janpad News Times

Updated At 16 Apr 2025 at 11:45 AM

Follow us on

Advertisment

ads

विष्णु वर्मा

विधायक सुशील सिंह के प्रयास की हो रही सराहना

धानापुर। राम नवमी के पावन पर्व पर कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार को पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक सुशील सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन किया। जिसके अंतर्गत मंदिर के लिए हाल, शौचालय ब्लॉक, मुख्य द्वार, औऱ बाउंड्रीवाल कार्य के लिए पर्यटन विभाग ने मंजूरी दी है। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कस्बा के लोगों द्वारा बहुत दिनों से मांग की जा रही थी लोगों के धार्मिक आस्था को देखते हुए विधायक सुशील सिंह के प्रयास से पर्यटन विभाग ने मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 95.82 लाख की मंजूरी दी है। इसकी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग निगम लिमिटेड है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम जी व हनुमान जी में मेरी गहरी आस्था है औऱ उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग के द्वारा यह विकास कार्य कर रही है। उपस्थित हजारों लोगों को उन्होंने रामनवमी की शुभकमाने दी। इस दौरान यू होने भाजपा के स्थापना दिवस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए पार्टी के नीतियों को बताया। भाजपा नीति से प्रभावित होकर रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष सपा, संजय यादव (सेवानिवृत मेजर) ने भाजपा की सदस्यता लिया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, सत्यवान मौर्य, राजेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी, शशिकांत रस्तोगी, गोपाल बिंद नंदकुमार पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुंद रस्तोगी व संचालन राजेश्वर सिंह ने किया।

Advertisment

ads

Advertisment

image

जरूर पढ़ें

Advertisment

image