Tuesday, 20 May 25
Become Reporter
logo

Advertisment

ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी में मुठभेड़ : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश बेदी पटेल घायल, ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

Featured Image

Janpad News Times

Updated At 28 Apr 2025 at 11:21 AM

Follow us on

Advertisment

ads

वाराणसी में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश  को पैर में  गोली लगी है और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर वरूणा जोन में रूटीन चेकिंग की जा रही थी इसी बीच दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए।

शक होने पर पुलिस ने रोका तो दोनो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाश को पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घायल बदमाश के खिलाफ आठ मुकदमे गंभीर धाराओं में अलग - अलग थानों में दर्ज हैं। बदमाश का नाम बेदी पटेल है और रोहनियां के कनेरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अभी बदमाश का रेकार्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही दूसरा बदमाश फरार हो गया है पुलिस उसे तलाश कर रही है

Advertisment

ads

Advertisment

image

जरूर पढ़ें

Advertisment

image