दिल्ली मौसम : पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट

Janpad News Times
Updated At 22 Apr 2025 at 01:06 PM
Advertisment

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, बीते दिनों की तुलना में ठंड का सितम कम हुआ है। लेकिन, दृश्यता में गिरावट आ रही है। बुधवार को स्मॉग और कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता सुबह साढ़े छह बजे 50 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आया नगर रहा सबसे ठंडा
रात के समय ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा ले रहे हैं। आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पूसा में 5, नजफगढ़ में 6.3, लोधी रोड में 7 व पालम में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisment

Advertisment

जरूर पढ़ें
Advertisment
