Thursday, 10 Apr 25
Become Reporter
logo

Advertisment

ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे : अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और अवध ओझा हारे, यहां जानें दिल्ली की हॉट सीटों का हाल

Featured Image

Janpad News Times

Updated At 10 Apr 2025 at 04:31 AM

Follow us on

Advertisment

ads

राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं। 

बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट पर 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। रुझानों में भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं और सीएम आतिशी पीछे हैं। रमेश बिधूड़ी को 29481 वोट मिले हैं और आतिशी को 26599 वोट मिले हैं। 

बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। 

जंगपुरा विधानसभा सीट 
जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। बता दें कि इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर काफी चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी। 

वजीरपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा आगे चल रही हैं। भाजपा 494 वोट से आगे है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता पीछे हो गए हैं। 

रोहिणी विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल पीछे हो गए हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट
रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत लगातार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा करीब 6600 वोटों से आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज पीछे हैं।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा राय पीछे हैं।

बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा का अनिल वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में है। इसलिए चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।

बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी पीछे चल रहे हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

पटपड़गंज विधानसभा सीट 
पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है। 

Advertisment

ads

Advertisment

image

जरूर पढ़ें

Advertisment

image