Thursday, 10 Apr 25
Become Reporter
logo

Advertisment

ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों की वापसी : 119 भारतीय नागरिकों के साथ अमृतसर में उतरेगा अमेरिकी विमान

Featured Image

Janpad News Times

Updated At 17 Mar 2025 at 09:35 PM

Follow us on

Advertisment

ads

अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के तहत एक अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर-III 16 फरवरी को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। इसमें करीब 119 भारतीय नागरिक होंगे, जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे। निर्वासित लोगों में पंजाब से 67, हरियाणा से 33, गुजरात से आठ, उत्तर प्रदेश से तीन, राजस्थान-महाराष्ट्र से दो-दो और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को भी 157 लोगों को लेकर एक और अमेरिकी विमान के अमृतसर पहुंचने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजे जाने तक हर दूसरे सप्ताह निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी। कार्रवाई ऐसे लोगों पर की जा रही है, जो अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर गए हैं या फिर वे अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे हैं।

इससे पहले अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान सी-17 पिछले हफ्ते यानी 5 फरवरी को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के दो-दो लोग शामिल थे। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल थे।

विपक्ष ने सरकार को घेरा
पहले विमान के भारत पहुंचते ही विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। उसने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निर्वासित करने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना शुरू कर दी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, 'क्या लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए कि उन्हें हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जाए।' समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी।

Advertisment

ads

Advertisment

image

जरूर पढ़ें

Advertisment

image