Janpad News Times
समाचार लोड हो रहा है...
Loading news content...
janpadnewstimes.com
आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता चौड़ीकरण को लेकर किया प्रदर्शन धानापुर। क्षेत्र के धरांव गांव में सोमवार को तालाब किनारे बने संकरे रास्ते के कारण युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, गांव के पूरब स्थित इमरती तालाब के किनारे बने संकरे रास्ते से गुजरते समय यूसुफ (17 वर्ष) पुत्र परवेज निवासी धरांव की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीण रामकिशुन, धनंजय मौर्य, शमशाद, राजू, बाबूलाल राय और आरिफ अमीन ने बताया कि तालाब किनारे का रास्ता अत्यंत संकरा है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो वर्ष पूर्व रास्ते के चौड़ीकरण की मांग ग्राम प्रधान से की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि तालाब किनारे के रास्ते का चौड़ीकरण कर बाउंड्री वाल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। उन्होंने कहा, “तालाब किनारे बाउंड्री वाल और सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।”
Advertisement
पंचांग
सम्बंधित खबर
पंचांग
ये भी पढ़ें