सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 28 अगस्त को शहीद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सैयदराजा चंदौली

7:50 AM, Aug 29, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

शहीद स्थल पर गुरुवार को अगस्त क्रांति के तहत शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीदो के शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सम्मानित किया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह क्रांतिकारियों की धरती है जंहा 1942 में ही आजादी मिल गई थी।आज यह धरती धन्य है कि जिस जगह पर वीर सपूतों ने 28 अगस्त 1942 में पर तिरंगा फहराने का काम किया था।हम शहीदो को नमन करने के लिए काम करता हूं।शहीदों के सम्मान के लिए हम सभी को आगे आना होगा।तभी देश व राष्ट्र का नवनिर्माण हो सकता है।देश को आजाद कराने में वीर सपूतों ने अपनी जान देने का काम किया।शहीदों का नाम इतिहास के पन्ने पर दर्ज हो चुका है।जिसको मिटाया नहीं जा सकता है।इस मौके पर अजय राय प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश, अरविन्द सिंह पूर्व MLC,अजय सिंह प्रमुख धानापुर, मगला राय,पूर्व जिला पंचायत सद्स्य सुशील सिंह जनौली, राम निवास तिवारी,आभा जायसवाल चेयरमैन, मृत्युंजय सिंह दीपू, आदि रहे,संचालन डॉ समर बहादुर सिंह ने किया।

Advertisement

पंचांग

सम्बंधित खबर

पंचांग