होली पर्व पर पुलिस ने पकड़े राजस्थान के ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
अलीनगर, चंदौली
5:11 AM, Mar 4, 2026
चंदौली। अलीनगर थाने की पुलिस व स्वाट तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर कि सूचना पर सिंघी ताली पुल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया ।इस दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया।बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक पर शराब लादकर तस्कर बिहार की तरफ जाने वाले हैं।इस पर पुलिस की संयुक्त टीम एनएच-19 स्थित सिंहिताली पुल के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राजस्थान नंबर का ट्रक आता दिखा। पुलिस ने ट्रक को रोका गया। जब ट्रक की तलाशी की गई तो डाले में 30 बोरी आलू और 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब पंजाब से लोड कर बिहार ले जाई जा रही थी। इस मामले में थाना अलीनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बताया कि पुलिस टीम को देखकर चालक ने कथित रूप से ट्रक को तेज गति से बढ़ाते हुए निकलने का प्रयास किया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान मल्लाराम (32), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई। उसके कब्जे से 1200 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ऊंचे दामों पर बिक्री की योजना थी। होली के मद्देनजर मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए खेप को तत्काल पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम — इस बड़ी कार्रवाई को थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा, उ.नि. अनिल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल, बच्चा सिंह, अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, विजेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह और प्रेमप्रकाश यादव, कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, आकाश सिंह, राहुल खरवार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
Advertisement
