नजमा प्रकरण: पीड़िता के माता-पिता ने जताया प्रशासन पर भरोसा, बोले- मामले में राजनीति न हो
धानापुर, चंदौली
6:21 PM, Oct 17, 2026
धरना-प्रदर्शन से बनाई दूरी, कहा- हम किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे धानापुर। जगनिया कब्रिस्तान के पास मजार में विगत 17 सितंबर को 18 वर्षीय नजमा बानो पर हुए हमले के मामले में पीड़िता के माता-पिता ने प्रशासन पर भरोसा जताया है। उन्होंने अपील की कि उनके मामले को लेकर कोई राजनीति न करे और न ही धरना-प्रदर्शन किया जाए। माता-पिता ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा है और वे चाहते हैं कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी या प्रदर्शन करने के बजाय प्रशासन को अपना काम करने दिया जाए। परिजनों के इस रुख के बाद मामले में किसी भी तरह की राजनीति और प्रदर्शन से दूरी बनाए रखने की उनकी मंशा सामने आई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा कुछ ल9जी माहौल बिगाड़ना चाहते हैं उनपर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
