Janpad News Times
समाचार लोड हो रहा है...
Loading news content...
janpadnewstimes.com
बबुरी में बारिश से कच्चा मकान ढहा, पिता-पुत्र की मलबे में दबकर मौत चंदौली। लगातार हो रही मध्यम बारिश का असर एक परिवार के जिंदगी पर भारी पड़ गया। बारिश से एक कच्चा मकान भर भरा कर गिर पड़ा।जिसमें दबकर पिता और पुत्र की मौत हो गई।घटना बबुरी थाना अंतर्गत बुधवार गांव की है। शुक्रवार की देर रात लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें सो रहे पिता-पुत्र मलबे में दबकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतकों की शिनाख्त 65 वर्षीय शिव मूरत और उनके 35 वर्षीय पुत्र जय हिंद के रूप में हुई है। हादसा रात में उस समय हुआ, जब दोनों अपने कच्चे घर में सो रहे थे। अचानक मकान ढहने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे मलवा हटाने लगे।ग्रामीणों के अनुसार, मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था। लगातार हो रही बारिश से दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। सूचना पाकर बबुरी थाना पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल मदद की अपील की है।
Advertisement
पंचांग
सम्बंधित खबर
पंचांग
ये भी पढ़ें