Janpad News Times
समाचार लोड हो रहा है...
Loading news content...
janpadnewstimes.com
एसआईआर फीडिंग में चंदौली की सकलडीहा तहसील जिले में प्रथम, एसडीएम कुन्दन राज कपूर को किया गया सम्मानित चंदौली। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत सकलडीहा तहसील ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर सकलडीहा ग्राम प्रधान मंजू वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुन्दन राज कपूर को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम कुन्दन राज कपूर के निरंतर मार्गदर्शन, निगरानी और अथक प्रयासों के कारण सकलडीहा तहसील एसआईआर फीडिंग कार्य में अन्य सभी तहसीलों से काफी आगे निकल गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर दिए गए निर्देशों से कार्य में तेजी आई और लक्ष्य समय से पहले पूरा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने उपस्थित लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी तहसील की टीमवर्क और आम जनता की भागीदारी का परिणाम है। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश के विभिन्न राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने का कार्य किया जा रहा है।
Advertisement
पंचांग
सम्बंधित खबर
पंचांग
ये भी पढ़ें