Janpad News Times
समाचार लोड हो रहा है...
Loading news content...
janpadnewstimes.com
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ की लाठी-डंड से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कड़वी कार्रवाई की।बताया जाता है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम गांव निवासी 55 बर्षीय उमाशंकर मौर्य उर्फ उमा दो भाइयों में सबसे बड़े थे. लगभग प्रातः 5:00 बजे टहलने निकाला था और तुलसी आश्रम रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 300 मीटर पूर्व अमड़ा मार्ग पर रास्ते में चलते हुए जा रहे थे कितभी गांव के कुछ लोगों के बीच में गाली-गलौज और कहासुनी हुई। आरोपितों ने रंजिश में लाठी-डंडे और फावड़े की बट से पीटकर हत्या कर दी है। मौके पहुंचे सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने मामले की छानबीन की । देखते ही देखते घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया घटनास्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने को शांत कराते हुए कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी ।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
Advertisement
पंचांग
सम्बंधित खबर
पंचांग
ये भी पढ़ें