छठ महापर्व की तैयारियों में युगांधर सेवा समिति ने झोंकी ताकत
*शहाबगंज* (चंदौली)। लोकआस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर अमान गांव में उत्साह का माहौल है। महापर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए युगांधर सेवा समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। समिति के सदस्य नदी घाटों की साफ-सफाई से लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। युवाओं का यह सेवाभावी अभियान सामाजि
shahajahan, chandauli

10:30 AM, Nov 11, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स*घाटों की सफाई से लेकर रोशनी तक की संभाली कमान*
*अमांव गांव में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल*
*व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए दिन-रात जुटे युवा*
*शहाबगंज* (चंदौली)। लोकआस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर अमान गांव में उत्साह का माहौल है। महापर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए युगांधर सेवा समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। समिति के सदस्य नदी घाटों की साफ-सफाई से लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। युवाओं का यह सेवाभावी अभियान सामाजिक एकजुटता और जनसेवा की शानदार मिसाल पेश कर रहा है।
Advertisement
नदी घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। घाटों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के साथ रास्तों की सफाई और रोशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छठ व्रत करने वाली माताओं-बहनों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मिथिलेश कुमार ने कहा कि डाला छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास, पवित्रता और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इस अवसर पर व्रती माताओं-बहनों की सेवा करना हम सभी का सौभाग्य है। युगांधर सेवा समिति का संकल्प है कि घाट पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ वातावरण, सुगम रास्ता और पर्याप्त रोशनी जैसी सुविधाएं मिलें। समाज के लिए किया गया छोटा-सा सेवा कार्य भी किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।
अभिषेक वर्मा ने कहा कि समिति का प्रत्येक सदस्य पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ इस पुनीत कार्य में लगा है। हमारा उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा और सहयोग की मिसाल कायम करना है। छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं की सामूहिक भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
इस दौरान अरविंद सिंह चौहान, अनुराग शर्मा, जयसवाल, सुनील यादव, छोटक चौहान, श्याम सुंदर, शैलेश, शिवम गुप्ता, अखिलेश, मुकलेश, मटरू और हिमांशु आदि सदस्य मौजूद रहे।
