नागपंचमी पर दुधारी में युवा खेलकूद प्रतियोगिता, डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया उद्घाटन
नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को सैयदराजा क्षेत्र के दुधारी गांव में विलेज यूथ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में युवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
चंदौली

12:27 PM, Aug 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को सैयदराजा क्षेत्र के दुधारी गांव में विलेज यूथ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में युवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में ग्रामीण युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकशी समेत विभिन्न पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता स्थल पर युवाओं और ग्रामीणों की काफी भीड़ रही।
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा, “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होंगे पूरे ख्वाब।”
रस्साकशी प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग की विजेता टीम तथा 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की विजेता टीम को डॉ. तिवारी ने अपनी ओर से एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं आयोजन समिति की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
डॉ. तिवारी ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
कार्यक्रम में गो रक्षा समिति के परमानंद तिवारी, सवर्ण आर्मी अध्यक्ष रत्नेश पाठक, गायत्री तिवारी, हास्य कवि रोहित पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में रविन्द्र कुमार सिंह, आलोक चौहान, विशाल चौहान, संजय प्रजापति, विकास चौहान, विशाल मौर्य, इन्द्रल चौहान, ओमकार, रवि सिंह, भरभेश्वर सिंह चौहान, रिज्जू चौहान तथा दिलीप सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
