युवक ने बलुआ पुल से गंगा में लगाई छलांग, बाइक पर मिला ‘बेवफाई’ का लेटर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात एक अज्ञात युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर कुछ देर तक वहां रुका रहा। इसके बाद उसने अपनी जेब से पर्स निकालकर बाइक पर रखा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे राहगीरों ने यह दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुल से नीचे झांककर युवक को खोजने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।
बलुआ, चंदौली

12:04 AM, May 16, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से शुक्रवार की रात एक युवक द्वारा गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। युवक अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर गंगा में कूद गया। मौके से पुलिस को युवक का पर्स और एक कथित “बेवफाई” से जुड़ा लेटर मिला है, जिसमें कई बार “पूजा” नाम लिखा हुआ बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात एक अज्ञात युवक बलुआ पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर कुछ देर तक वहां रुका रहा। इसके बाद उसने अपनी जेब से पर्स निकालकर बाइक पर रखा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे राहगीरों ने यह दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुल से नीचे झांककर युवक को खोजने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और नाव की मदद से देर रात तक गंगा में युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
Advertisement
पुलिस ने मौके से युवक की बाइक और पर्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पर्स में मिले एक पत्र में “पूजा” नाम कई बार लिखा हुआ पाया गया है, जिससे मामला प्रेम प्रसंग और बेवफाई से जुड़ा माना जा रहा है।
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।