सांप के काटने से युवक की मौत
शहाबगंज।तियरा गांव के बाहर स्थित नलकूप पर गए 30 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आलोक कुमार (30 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से अपने ननिहाल तियरा में मानिकचंद्र के यहां रह रहे थे।
shahabganj, chandauli

File photo
5:26 PM, Oct 18, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्ससांप के काटने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नलकूप पर गए युवक को सांप ने काटा, जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
शहाबगंज।तियरा गांव के बाहर स्थित नलकूप पर गए 30 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आलोक कुमार (30 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से अपने ननिहाल तियरा में मानिकचंद्र के यहां रह रहे थे।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार किसी काम से गांव के बाहर बने नलकूप पर गए थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, युवक की असामयिक मौत से ननिहाल में शोक का माहौल है।