आरआरएस द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन
शहाबगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत का युवा सम्मेलन रविवार को कस्बा स्थित ब्लाक संसाधन परिसर में रविवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता राजेश ने संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया , उन्होंने ने कहा कि संघ का उद्देश्य चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा के भाव को मजबूत करना है।
शहाबगंज, चंदौली

4:31 PM, Feb 1, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत का युवा सम्मेलन रविवार को कस्बा स्थित ब्लाक संसाधन परिसर में रविवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता राजेश ने संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया , उन्होंने ने कहा कि संघ का उद्देश्य चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा के भाव को मजबूत करना है।
आज का युवा देश का भविष्य है। यदि युवा अनुशासित, संस्कारवान और राष्ट्रभक्त होगा तो भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा। उन्होंने संघ की विचारधारा, कार्यपद्धति और समाज के प्रति दायित्वों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह जिला कार्यवाह ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ निरंतर समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। युवाओं को चाहिए कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
Advertisement
सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान संघ के विभिन्न आयामों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा,प्रेमनारायण सिंह , अच्युतानंद त्रिपाठी, रिंकू विश्वकर्मा ,मंगल सिंह, जोगेन्द्र सिंह,सिया राम , हृदय नारायण सिंह, प्रतिक पाण्डेय, यादुवेंद्र रावत,विवेक पाण्डेय ओम प्रकाश,अजय सिंह, तरुण सिंह, सहित स्वयंसेवक संघ के कार्य कर्ता उपस्थित रहे।
