शहाबगंज में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमीन विवाद बताया जा रहा कारण
शहाबगंज। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अतायत्सगंज निवासी शुभम मोदनवाल (उम्र लगभग 25 वर्ष), जो विकास खंड मुख्यालय के समीप रहता था, ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कस्बे स्थित अपने पुराने घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुभम पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
शाहबगंज, चंदौली

मृतक का फाइल फोटो
3:25 PM, Mar 3, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अतायत्सगंज निवासी शुभम मोदनवाल (उम्र लगभग 25 वर्ष), जो विकास खंड मुख्यालय के समीप रहता था, ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कस्बे स्थित अपने पुराने घर में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुभम पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। मंगलवार को वह ब्लॉक मुख्यालय से कस्बे में स्थित पुराने मकान पर गया। काफी देर तक घर से बाहर न निकलने पर उसके भाई योगेश ने तलाश की। घर अंदर से बंद था। बगल के मकान से अंदर पहुंचकर देखा तो शुभम फंदे से लटका मिला।
आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में अपनी बुआ के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
