अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार, स्कार्पियो और कारतूस बरामद
चंदौली। थाना बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस और स्कार्पियो वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
बलुआ, चंदौली

3:34 PM, Oct 14, 2025
चंदौली। थाना बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहा, दो जिंदा कारतूस और स्कार्पियो वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रईया मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कृष्णकांत उर्फ पुच्चू पुत्र महेंद्र निवासी चक गुरेरा थाना बलुआ, जनपद चंदौली (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध असलहा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस तथा स्कार्पियो वाहन (UP62R0777) बरामद हुआ। वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। साथ ही एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह असलहा बिहार के मुंगेर से खरीदा था और वह इसका इस्तेमाल लोगों में भय पैदा करने व अपना रुतबा कायम करने के लिए करता था।
Advertisement
इस संबंध में थाना बलुआ पर मुकदमा संख्या 266/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु.अ.सं. 133/2023 – धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना बलुआ
2. मु.अ.सं. 266/2025 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बलुआ