सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास 48 केन बीयर के साथ युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में
सकलडीहा। थाना सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास से 48 केन बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है।
चंदौली

2:28 PM, Oct 2, 2026
सकलडीहा। थाना सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास से 48 केन बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे चेकिंग के दौरान 48 केन किंगफिशर बीयर बरामद हुई। प्रत्येक केन 500 एमएल की है, जिसकी कुल मात्रा 24 लीटर है। गिरफ्तार युवक की पहचान रोशन कुमार श्रीवास्तव (21) पुत्र स्व. अजयलाल श्रीवास्तव, निवासी राजाबाजार, बिहिया हाईस्कूल के पास, थाना बिहिया, भोजपुर, बिहार के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश की लाइसेंसी शराब दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बीयर और शराब खरीदकर एकत्र करता था। इसके बाद ट्रेनों के माध्यम से उसे बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था।
Advertisement
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सकलडीहा में मु.अ.सं. 195/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।
