दुकान बंद कर घर जा रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से किया हमला
कमालपुर, चंदौली। कस्बा स्थित कपड़े की दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के समीप दो अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के शरीर पर करीब पांच जगह चोटें आईं। हालांकि घाव हल्के होने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कमालपुर, चंदौली

9:17 PM, Sep 10, 2026
ज़लील अंसारी
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर, चंदौली। कस्बा स्थित कपड़े की दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के समीप दो अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के शरीर पर करीब पांच जगह चोटें आईं। हालांकि घाव हल्के होने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जमूरखा गांव निवासी मारूफ रजा उर्फ बाबू (40) कमालपुर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर पैदल ही अपने घर जमूरखा जा रहे थे। बताया गया कि गांव के समीप पहुंचते ही दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और कहासुनी के बाद हाथापाई करने लगे।
इसी दौरान कुछ देर पहले बिजली कट जाने से आसपास अंधेरा था। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने दुकानदार पर चाकू से करीब पांच वार कर दिए। हमले में वह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
Advertisement
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जय किशन सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल दुकानदार का इलाज कमालपुर स्थित निजी चिकित्सालय में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
