हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, उपचार के दौरान मौत
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया
चंदौली

7:21 PM, Nov 23, 2026
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, जगदीश सराय गांव निवासी श्रीराम (40) सोमवार को घर जाने के लिए नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक की पत्नी का भी करीब छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। ऐसे में श्रीराम की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Advertisement
मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
