अमर वीर इंटर कॉलेज मैदान में घायल मिला युवक, शरीर पर ब्लेड से चोट के निशान; परिजनों ने बताया कल से था लापता
धानापुर। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। बताया गया कि युवक दौड़ते हुए एक टेंट में आकर गिर पड़ा। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से कटने का निशान दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
चंदौली

7:38 AM, Aug 27, 2026
धानापुर। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में अमर वीर इंटर कॉलेज मैदान में मिला। बताया गया कि युवक दौड़ते हुए मैदान में लगे टेंट में आकर गिर पड़ा। उसके गर्दन पर धारदार हथियार से कटने का निशान दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
घायल युवक की पहचान गाजीपुर जिले के अंधऊ निवासी मंगेश कुशवाहा पुत्र मार्कण्डेय कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मंगेश बुधवार से ही घर से लापता था।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक युवक नशे की हालत में था और उसके शरीर पर कई जगह ब्लेड से चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसने खुद को ब्लेड से चोट पहुंचाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगेश चंदौली में किसी लड़की से बातचीत करता था। वह कल से घर से गायब हो गया था। पुलिस युवक के घायल होने के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
