कंदवा में आटा चक्की चलाते समय करंट से युवक की मौत, पत्नी और मासूम बच्ची पर टूटा दुखों का पहाड़
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र में आटा चक्की चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान खुरहट गांव निवासी बचई बिंद के पुत्र वकील बिंद के रूप में हुई है। वह आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पत्नी और मासूम बच्ची के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
चंदौली

11:25 AM, Oct 23, 2026
28 वर्षीय वकील बिंद की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र में आटा चक्की चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान खुरहट गांव निवासी बचई बिंद के पुत्र वकील बिंद के रूप में हुई है। वह आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पत्नी और मासूम बच्ची के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, वकील बिंद आटा चक्की पर गेहूं पीसने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर कंदवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवक की मौत करंट लगने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
एक हादसे ने छीन लिया परिवार का सहारा
वकील बिंद की कमाई से परिवार का खर्च चलता था। उसकी मौत के बाद पत्नी और मासूम बच्ची के सामने भविष्य को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
