अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सुरतापुर पथरा गांव के समीप सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
चहनिया, चंदौली

सुनील विश्वकर्मा की फाइल फोटो
4:14 PM, Aug 11, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सननिहाल से लौटते समय हुआ हादसा, परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था सुनील
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सुरतापुर पथरा गांव के समीप सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फुटियां चंदौली निवासी सुनील विश्वकर्मा बढ़ई का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। सोमवार शाम वह अपने ननिहाल देवरापुर गए थे। देर रात बाइक से घर लौटते समय सुरतापुर पथरा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Advertisement
सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी धानापुर क्षेत्र के अमरा गांव निवासी गुड़िया देवी से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा सूर्या पांच वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा महज छह माह का है। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की असमय मौत से घर में कोहराम मच गया। मां आशा देवी, पिता बुल्लू विश्वकर्मा, पत्नी गुड़िया देवी और भाई सचिन व राजकुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बलुआ थाने के उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही अज्ञात वाहन की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
