रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: 26 के साथ 27 मार्च को भी घोषित अवकाश
लखनऊ। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी अतिरिक्त अवकाश घोषित कर दिया है।
लखनऊ

4:02 PM, Mar 25, 2026
लखनऊ। रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी अतिरिक्त अवकाश घोषित कर दिया है।
सरकार का यह फैसला मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हर वर्ष इस पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अतिरिक्त अवकाश मिलने से लोगों को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने, यात्रा करने और मंदिरों में दर्शन करने में अधिक सहूलियत मिलेगी।
Advertisement
प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा तथा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लगातार दो दिनों की छुट्टी से श्रद्धालु रामनवमी के पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना सकेंगे।
