रानीतारा के विराट दंगल में यशवंत गिरी ने दिल्ली के असलम भूरा पहलवान को दी पटखनी
करमा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में सोमवार, 9 नवंबर को विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहलवानों के बीच हुए जोरदार मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही।
करमा, सोनभद्र

9:42 PM, Nov 9, 2026
हनीफ खान ब्यूरो सोनभद्र
जनपद न्यूज़ टाइम्स51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में यशवंत गिरी ने मारी बाजी, एक लाख रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम, हजारों दर्शकों ने उठाया रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ
करमा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में सोमवार, 9 नवंबर को विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहलवानों के बीच हुए जोरदार मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही।
दंगल में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। बागपत, मुरादाबाद, भोपाल, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही और आजमगढ़ समेत कई जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
51 हजार की कुश्ती में यशवंत गिरी ने मारी बाजी
दंगल का सबसे चर्चित मुकाबला 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती का रहा। इसमें दिल्ली के असलम भूरा पहलवान और वाराणसी के स्वामीनाथ अखाड़ा के यशवंत गिरी आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः यशवंत गिरी ने शानदार दांव लगाते हुए असलम भूरा पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Advertisement
वहीं एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती में वाराणसी के रितेश पहलवान और गाजीपुर के सचिन पहलवान के साथ भोपाल के अंकित पहलवान तथा वाराणसी के सौरभ पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। काफी देर तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों पक्षों के पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता माला चौबे मौजूद रहीं। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखुड पांडेय, लोकपति पटेल, बसपा नेता सुनील कुमार पांडेय उर्फ जैकी बाबा, सुभाष यादव सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजन मंडल के विजयी यादव एवं मोहन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परंपरागत कुश्ती को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल
रानीतारा का यह विराट दंगल केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण खेल संस्कृति, पारंपरिक कुश्ती और सामाजिक एकजुटता का भी शानदार उदाहरण बना। आधुनिक खेलों के दौर में पारंपरिक अखाड़े की रौनक ने कुश्ती प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया। पहलवानों के दमदार प्रदर्शन और दर्शकों की तालियों के बीच यह आयोजन यादगार बन गया।
