69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में चंदौली के यश मौर्या ने बढ़ाया जिले का मान
उत्तर प्रदेश की तीन सदस्यीय टीम में शामिल यश मौर्या, पुत्र सुधीर सिंह मौर्या, कक्षा 10, अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव, जनपद चंदौली के छात्र हैं। यश मौर्या के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।
चन्दौली

4:05 PM, Jan 14, 2026
चंदौली। 69वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर-17 बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक विरसा मुंडा स्टेडियम (खेल गांव), रांची (झारखंड) में किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के रिकर्व टीम इवेंट में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश की तीन सदस्यीय टीम में शामिल यश मौर्या, पुत्र सुधीर सिंह मौर्या, कक्षा 10, अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव, जनपद चंदौली के छात्र हैं। यश मौर्या के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।
Advertisement
इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और प्रेरणादायक वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशीष विद्यार्थी एवं प्रधानाचार्य मोती हरिजन ने यश मौर्या तथा उनके व्यायाम शिक्षक हरीश श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई दी। साथ ही विद्यालय की ओर से खिलाड़ी को भविष्य में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी यश मौर्या की इस उपलब्धि पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
