धानापुर पठान टोली निवासी याहया खान ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की ऑल इंडिया रैंक 2120
याहया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनके पिता रिजवान खान, जो एक किसान हैं, ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। खेतों में दिन-रात मेहनत कर उन्होंने अपने बेटे के सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास किया। याहया भी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है।
चंदौली

10:04 AM, Jul 17, 2026
धानापुर। कस्बा पठानटोली निवासी याहया खान, पुत्र रिजवान खान, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2120 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। याहया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उनके पिता रिजवान खान, जो एक किसान हैं, ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। खेतों में दिन-रात मेहनत कर उन्होंने अपने बेटे के सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास किया। याहया भी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है। उसने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत इंटरमीडिएट, में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर उसने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।याहया की सफलता ने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों और परिवार का सहयोग मिले, तो सीमित संसाधन भी मंजिल तक पहुँचने में बाधा नहीं बनते। इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। धानापुर एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष की लहर है और लोग याहया तथा उनके परिवार को बधाइयाँ देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
Advertisement
