मोटरसाइकिल के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल
शहाबगंज, चंदौली। थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव में रविवार की रात मोटरसाइकिल के धक्के से 51 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
शहाबगंज, चंदौली

2:54 PM, Nov 9, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्समोटरसाइकिल के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर
शहाबगंज, चंदौली। थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव में रविवार की रात मोटरसाइकिल के धक्के से 51 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरकौल गांव निवासी मालती देवी रविवार की रात पूजा करने के लिए अपने मकान पर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मालती देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
