बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
थानाक्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी सुमन देवी (28) पत्नी दरोगा बिंद की बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद गुरुवार को महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
धानापुर, चंदौली

4:09 PM, Aug 20, 2026
धानापुर। थानाक्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी सुमन देवी (28) पत्नी दरोगा बिंद की बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद गुरुवार को महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
महिला का मायका लखाईपुर गांव में है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए महिला का शव थाने पहुंचा दिया।
Advertisement
सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
