ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने डॉक्टर की गैरमौजूदगी में स्वयं ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और किडनी को नुकसान पहुंचने के बाद मरीज की मौत हो गई थी।
धानापुर, चंदौली

3:49 PM, Oct 3, 2026
डॉक्टर के नहीं आने पर खुद ऑपरेशन करने का आरोप, धानापुर पुलिस ने अस्पताल से पकड़ा
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने डॉक्टर की गैरमौजूदगी में स्वयं ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और किडनी को नुकसान पहुंचने के बाद मरीज की मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, लखईपुर गांव निवासी चन्द्रवली बिन्द की पुत्री सुमन को 18 अगस्त 2026 को महराईया स्थित इंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 19 अगस्त को डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और किडनी को क्षति पहुंचने के बाद रात में सुमन की मौत हो गई।
मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी चंदौली की जांच रिपोर्ट और मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना धानापुर में मुकदमा अपराध संख्या 185/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
डॉक्टर के न आने पर खुद ऑपरेशन करने का आरोप
Advertisement
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अस्पताल का प्रबंधक है और सामान्य तौर पर डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों का इलाज करवाता है। घटना वाले दिन डॉक्टर के नहीं आने पर उसने स्वयं ऑपरेशन किया था। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान मरीज की हालत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में धानापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी को इंद्रा हॉस्पिटल महराईया से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
इन्द्रजीत प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति, निवासी महराईया, थाना धानापुर, जनपद चंदौली, मूल निवासी रायपुर बम्हनियांव, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और कांस्टेबल प्रवीण त्रिपाठी शामिल रहे।
