दीवार गिरने से मलबे में दबी महिला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करकट से बने मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में काम कर रहीं 50 वर्षीय कुसुम देवी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
शहाबगंज, चंदौली

6:55 PM, Sep 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करकट से बने मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में काम कर रहीं 50 वर्षीय कुसुम देवी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और महिला को मलबे से निकालने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला।
महिला की हालत गंभीर देख पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दीवार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Advertisement
