सीईआईआर पोर्टल की मदद से 121 खोए मोबाइल बरामद, पुलिस ने स्वामियों को लौटाए
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 121 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
चंदौली

3:22 PM, Apr 20, 2026
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 121 गुमशुदा व खोए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
सोमवार को पुलिस लाइन चंदौली के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर भी उपस्थित रहे। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल गुम होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए CEIR Portal के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसके बाद स्वाट व सर्विलांस टीम को मोबाइल ट्रेस कर बरामद करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीमों ने तकनीकी माध्यमों और सतत प्रयास के जरिए अलग-अलग स्थानों से खोए या चोरी हुए 121 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए।
थानों के अनुसार बरामद मोबाइल
सैयदराजा – 3
बबुरी – 7
मुगलसराय – 9
धीना – 3
चंदौली – 21
चकिया – 4
