छठ पूजा का पोस्टर लगाते समय 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आया युवक, मौत
धानापुर। दशमी पोखरा स्थित छठ पूजा का पोस्टर लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कार्तिक उर्फ बाबू प्रजापति (18) पुत्र किशन, निवासी शिवपुर आवास, वाराणसी के रूप में हुई है।
धानापुर, चंदौली

5:53 PM, Nov 12, 2026
धानापुर में दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
धानापुर। दशमी पोखरा स्थित छठ पूजा का पोस्टर लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कार्तिक उर्फ बाबू प्रजापति (18) पुत्र किशन, निवासी शिवपुर आवास, वाराणसी के रूप में हुई है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, युवक दशमी पोखरा के पास छठ पूजा का पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सूर्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाह की जा रही है।
