बारिश से मौसम हुआ कूल तो किसान हुए खुश
धान की रोपाई के बाद लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।रविवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। आधा अगस्त बीत जाने के बावजूद अब तक मानसून के दौरान अच्छी बारिश नहीं हुई थी लेकिन लगभग एक घंटे तक झमाझम बरसात ने मौसम में हल्की ठंडक घोल दी है।किसानों के लिए खुशी की बात यह है कि धान की फसल को संजीवनी मिल गई।धान के कटोरे के रूप में विख्यात चन्
चंदौली

7:48 PM, Aug 17, 2026
चंदौली। धान की रोपाई के बाद लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।रविवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। आधा अगस्त बीत जाने के बावजूद अब तक मानसून के दौरान अच्छी बारिश नहीं हुई थी लेकिन लगभग एक घंटे तक झमाझम बरसात ने मौसम में हल्की ठंडक घोल दी है।किसानों के लिए खुशी की बात यह है कि धान की फसल को संजीवनी मिल गई।धान के कटोरे के रूप में विख्यात चन्दौली किसान के लिए नहरों का जाल बिछाया गया है।लेकिन आज भी किसान बारिश पर ही निर्भर है।कई दिन से मौसम में तल्खी थी।उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे सुबह तो तेज धूप थी, लेकिन दोपहर के 12 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदलना शुरू कर दिया और फिर अचानक से झमाझम बरसात शुरू हो गई। अचानक बारिश से लोगों को काम पर निकलने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन गर्मी से राहत मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई. झमाझम हो रही बरसात का लोग रुक कर आनंद लेते नजर आए।
अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, हल्की हवाएं चल रही हैं. उम्मीद की जा रही है अभी और बारिश होगी।किसान नीरज का कहना है कि खेत में खड़ी धान की फसल को पानी की दरकार है। पानी न होने खेत में दरार पड़ जा रही है।फसल के सूखने की अंदेशा था।लेकिन बारिश से अब खेत हरियाली में तब्दील हो जाएगा।
Advertisement
झमाझम बरसात के बाद किसानों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है।किसान गौरव बताते हैं "आज अच्छी बारिश हुई है हालांकि अभी लगातार बारिश की जरूरत है. तेज धूप की वजह से जमीन सूखी हुई है।लेकिन इस बारिश से मिट्टी को कुछ नमी मिली है. अगर मौसम ऐसा ही रहा और बारिश होती रही तो खेती-किसानी फिर से रफ्तार पकड़ लेगी।
