बेमौसम बारिश से गेंहू की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता
शहाबगंज। क्षेत्र में अचानक तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी हैं। इस समय फसल पककर तैयार हो चुकी थी और कटाई का समय नजदीक था, लेकिन बारिश और हवा ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
शहाबगंज, चंदौली

9:15 AM, Mar 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। क्षेत्र में अचानक तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी हैं। इस समय फसल पककर तैयार हो चुकी थी और कटाई का समय नजदीक था, लेकिन बारिश और हवा ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल के दानों में नमी बढ़ने से गुणवत्ता प्रभावित होगी और पैदावार में भी कमी आने की आशंका है। साथ ही, खेतों में पानी भर जाने से कटाई में भी दिक्कतें आएंगी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Advertisement
एडीओ एजी पीयुष सिंह ने बताया कि इस तरह की बेमौसम बारिश से गेंहू की उत्पादकता पर सीधा असर पड़ता है। किसानों ने सरकार से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सहारा मिल सके।
