सड़कों पर का शादी का जश्न ,जाम से जनता परेशान
शादियों के सीजन में हर ओर शहनाइयों की गूंज है। आधुनिक युग में शादियां अब लान और होटल और गार्डन में आयोजित हो रही हैं। जनपद में ऐसे आयोजन स्थलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।शादी के जश्न में डूबे लोगों की वजह से सड़कें जाम की गवाह बन जा रही हैं।नगर में ही बहुत से लान हैं जो सड़क के किनारे हैं।इन वैवाहिक स्थलों के पास पार्किंग सुविधा नहीं हैं।बारात लगने के दौरान डीजे और बैंड बाजे के धुन पर थिरकते ल
चंदौली

6:55 PM, Apr 21, 2026
प्रशासन नहीं बना पर कोई रोड़मैप
चंदौली। शादियों के सीजन में हर ओर शहनाइयों की गूंज है। आधुनिक युग में शादियां अब लान और होटल और गार्डन में आयोजित हो रही हैं। जनपद में ऐसे आयोजन स्थलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।शादी के जश्न में डूबे लोगों की वजह से सड़कें जाम की गवाह बन जा रही हैं।नगर में ही बहुत से लान हैं जो सड़क के किनारे हैं।इन वैवाहिक स्थलों के पास पार्किंग सुविधा नहीं हैं।बारात लगने के दौरान डीजे और बैंड बाजे के धुन पर थिरकते लोगो की वजह से जाम लग रहा है।गर्मी के इस मौसम में लोग बिल बिला जा रहे हैं। शादी के इस सीजन में भी प्रशासन के द्वारा जाम से निपटने के लिए कोई रोड मैप नहीं तैयार किया जा रहा है।
शादी के सीजन के कारण बैंड-बाजा और बारात से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य मार्गों पर जाम लगने से आम जनता परेशान है ।
शादी के सीजन में सोमवार की रात फोर लेन सड़क जाम की भेंट चढ़ गया। शहर का कोई भी वेडिंग प्वाइंट या बड़ा होटल ऐसा नहीं था जहां शहनाई की गूंज ना हो।
ऐसे में बरात सड़कों पर निकलने से देर शाम से सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया।
मुख्य सड़क से लेकर हर चौक-चौराहों तक बराती आतिशबाजी करते हुए सड़कों के बीचों बीच कब्जा जमाए रहे और आमजन के वाहन जाम में फंसे रहे
Advertisement
सोमवार को जनपद में सौ से ज्यादा शादियां आयोजित थी।और सभी वेडिंग प्वाइंट व बड़े होटल बुक थे, इसके बावजूद पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर कोई संजीदगी नहीं दिखाई और न ही कोई योजना बनाई।
वैसे भी अधिकतर वेडिंग प्वाइंट और बड़े होटल मुख्य सड़कों के किनारे बने हुए हैं, ऐसे में बरात के कारण सड़कों पर जाम लग रहा है।परेशान लोग खुद ही जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, मगर वाहनों की कतार बढ़ने से उनके प्रयास विफल हो गए।
शादियों के सीजन में शहर के मैरिज हॉल व मैरिज गार्डनों में काफी चहल-पहल बढ़ी हुई है। लेकिन मैरिज गार्डनों और मैरिज हाउसों में पार्किंग नहीं होने के कारण आमजन को भी परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि शहर के मैरिज गार्डनों के बाहर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से सड़कों पर बार-बार जाम लग रहा है।
