अर्णव चक्रवात से बदला मौसम का मिजाज, धान की कटाई बाधित
शहाबगंज (चंदौली)। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते धान की कटाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई नहीं हो पा रही है, वहीं खेतों में गिरे धान और कटाई के बाद खेतों में रखी फसल के खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है।
शहाबगंज, चंदौली

4:33 PM, Nov 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सWriting
बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की बुआई पिछड़ने की आशंका
शहाबगंज (चंदौली)। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते धान की कटाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल की कटाई नहीं हो पा रही है, वहीं खेतों में गिरे धान और कटाई के बाद खेतों में रखी फसल के खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है।
Advertisement
लगातार बारिश और खेतों में नमी के कारण किसानों के सामने फसल की कटाई और मड़ाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो धान की कटाई और मड़ाई में काफी विलंब हो सकता है।
इसका असर रबी की प्रमुख फसल गेहूं की खेती पर भी पड़ने की आशंका है। समय से खेत खाली नहीं होने के कारण गेहूं की बुआई पिछड़ सकती है। ऐसे में किसान दोहरी चिंता से जूझ रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। अब किसानों को आसमान साफ होने और मौसम अनुकूल होने का इंतजार है।
