गुरुग्राम-दिल्ली में बदला मौसम, तेज अंधड़ और बारिश से मिली राहत
मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को 4 से 6 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम के इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।
नई दिल्ली

3:09 PM, Jun 4, 2026
नई दिल्ली/गुरुग्राम। गुरुवार को दोपहर बाद गुरुग्राम में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज अंधड़ के साथ घने बादल छा गए, जबकि दक्षिण दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को 4 से 6 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। विभाग के अनुसार इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम के इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बताया गया कि सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
Advertisement
विभाग ने अनुमान जताया है कि 7 से 9 जून तक मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी दोबारा तेज होने की संभावना है।
बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।
