भौकाल बनाने के लिए लहराया तमंचा, बलुआ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को नैढ़ी ईदगाह चौराहे पर मारपीट और असलहा लहराने की घटना के संबंध में थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आमिर अहमद (24 वर्ष) पुत्र जियाउद्दीन निवासी बड़गावां, थाना बलुआ को गिरफ्तार कर लिया।
बलुआ, चंदौली

4:20 PM, Jun 4, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचन्दौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने मारपीट के दौरान तमंचा लहराकर धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को नैढ़ी ईदगाह चौराहे पर मारपीट और असलहा लहराने की घटना के संबंध में थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी आमिर अहमद (24 वर्ष) पुत्र जियाउद्दीन निवासी बड़गावां, थाना बलुआ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मारपीट के दौरान उसने दूसरे पक्ष को डराने और क्षेत्र में अपना "भौकाल" बनाने के लिए तमंचा लहराया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचा उसने बिहार के भभुआ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी
एक तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह
उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह (चौकी मारूफपुर)
उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद