लतीफशाह बांध में बढ़ा पानी, 11 केवी लाइन का हिस्सा डूबा; दो गांवों की बिजली बाधित
चकिया/चंदौली। लतीफशाह बांध में पानी का स्तर बढ़ने के कारण चकिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मुसाखांड फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन का वह हिस्सा पानी में डूब गया है, जहां लाइन बांध को क्रॉस करती है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत विभाग ने संबंधित सेक्शन को खोल दिया है।
चकिया, चंदौली

7:29 PM, Sep 1, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया/चंदौली। लतीफशाह बांध में पानी का स्तर बढ़ने के कारण चकिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मुसाखांड फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन का वह हिस्सा पानी में डूब गया है, जहां लाइन बांध को क्रॉस करती है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत विभाग ने संबंधित सेक्शन को खोल दिया है।
Advertisement
सेक्शन खोले जाने के बाद कौड़ीहार गांव और धन्नीपुर गांव के करीब आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की ओर से जलस्तर और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
