चंद्रप्रभा बांध से आज छोड़ा जा सकता है पानी, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
चंदौली। चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर मेंटेन लेवल से करीब 1.0 फीट नीचे पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए आज 2 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे के बाद किसी भी समय बांध से पानी छोड़ा जा सकता है।
चंदौली

7:41 AM, Sep 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर मेंटेन लेवल से करीब 1.0 फीट नीचे पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए आज 2 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे के बाद किसी भी समय बांध से पानी छोड़ा जा सकता है।
पानी मुजफ्फरपुर वियर से होते हुए चंद्रप्रभा नदी में जाएगा। इसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सूचना देने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि नदी और बांध के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतें।
