जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में तीन लोगों पर हुआ था हमला
सकलडीहा, चंदौली। पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में सकलडीहा पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बहरवानी गांव निवासी करन (23) पुत्र गोरख के रूप में हुई है।
सकलडीहा चन्दौली

4:35 PM, Oct 30, 2026
सकलडीहा, चंदौली। पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में सकलडीहा पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बहरवानी गांव निवासी करन (23) पुत्र गोरख के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को बहरवानी गांव निवासी रमायन नट और दूसरे पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान पप्पू नट, परदेशी नट, शिवा, सलमान और करन ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए रमायन नट, राजू और शिवानी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर सकलडीहा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे मुखबिर की सूचना पर वांछित करन को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक जनक सिंह और कांस्टेबल हेमंत राज व उपेंद्र सिंह शामिल रहे।
