अलीनगर गोलीकांड का वांछित अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिओम वर्मा उर्फ गोलू पुत्र स्व. ईश्वर शरण वर्मा निवासी भोगवार, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है। वह अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कालोनी में 26/27 जुलाई की रात हुई फायरिंग के मामले में वांछित था।
अलीनगर, चंदौली

7:21 PM, July 29, 2025
चंदौली । अलीनगर पुलिस ने गोलीकांड के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 0.32 बोर की एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिओम वर्मा उर्फ गोलू पुत्र स्व. ईश्वर शरण वर्मा निवासी भोगवार, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है। वह अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कालोनी में 26/27 जुलाई की रात हुई फायरिंग के मामले में वांछित था।
घटना का विवरण
Advertisement
पुलिस के अनुसार, मानस नगर कॉलोनी में विवाद के दौरान सुनील यादव नामक युवक को गोली मारी गई थी। गोली उसके कंधे को छूते हुए निकल गई थी। फायरिंग के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर अलीनगर थाने में मु.अ.सं. 321/2025 धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में पूर्व में तीन अन्य अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।