हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अटौली गांव निवासी सुनीता देवी ने 26 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कचरा फेंकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान विपक्षियों ने उनके पति, देवर और बेटियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अरविंद के सिर में गंभीर चोट आई थी।
चंदौली

2:59 PM, Aug 15, 2026
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अटौली गांव निवासी 49 वर्षीय श्यामबदन यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अटौली गांव निवासी सुनीता देवी ने 26 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कचरा फेंकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान विपक्षियों ने उनके पति, देवर और बेटियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अरविंद के सिर में गंभीर चोट आई थी।
तहरीर के आधार पर थाना धानापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मामले में वांछित श्यामबदन यादव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि 26 जून की सुबह कचरा फेंकने की बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें अरविंद को चोट लगी थी। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह छिपकर रह रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदा सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्या और महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह शामिल रहे।
