एमएलसी चुनाव के लिए मतदान पार्टियां रवाना, डीएम ने परखी व्यवस्था
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
चंदौली

11:04 AM, Oct 22, 2026
23 अक्टूबर को होगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन सतर्क
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर मतदान पार्टियों की रवानगी और चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
