विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: छूटे दर्जी कारीगरों को इंटरव्यू का एक और मौका
चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड में आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है, जिनका किसी कारणवश साक्षात्कार छूट गया था। ऐसे अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया गया है। उनका दोबारा साक्षात्कार 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा
चंदौली

4:34 PM, Sep 19, 2026
चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड में आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है, जिनका किसी कारणवश साक्षात्कार छूट गया था। ऐसे अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया गया है। उनका दोबारा साक्षात्कार 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि योजना के तहत 31 अगस्त 2026 तक प्राप्त आवेदन-पत्रों में से जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार छूट गया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।
विभाग के अनुसार साक्षात्कार 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, चंदौली परिसर में होगा।
Advertisement
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा नगर पालिका/नगर निगम के संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा जारी परंपरागत रूप से दर्जी कारीगर होने का प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड शामिल हैं।
उपायुक्त उद्योग ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक मूल अभिलेखों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करें।
